Sitapur News: सीतापुर में अभ्युदय की नई उड़ान, निःशुल्क कोचिंग से UPSC-NEET-JEE अभ्यर्थियों के सपनों को मिलेगी रफ्तार
Sitapur Education News: सीतापुर के सिधौली में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत 2026-27 सत्र की निःशुल्क कोचिंग कक्षाओं का शुभारंभ हुआ. यूपीएससी, यूपीपीएससी, नीट और जेईई की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को विशेषज्ञ मार्गदर्शन, अध्ययन सामग्री और रणनीति उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को नई दिशा मिलेगी.
ADVERTISEMENT

सीतापुर में अभ्युदय की नई उड़ान, निःशुल्क कोचिंग से UPSC-NEET-JEE अभ्यर्थियों के सपनों को मिलेगी रफ्तार
Sitapur Education News: समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए निःशुल्क कोचिंग कक्षाओं का शुभारंभ मंगलवार को खंड विकास अधिकारी कार्यालय परिसर, सिधौली में किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन सिधौली विधायक मनीष रावत ने किया. इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी, योजना प्रभारी, चयनित शिक्षक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.
