Chandauli News: काशी विश्वनाथ की स्मृति के साथ हुआ सम्मान, नए एसडीएम के स्वागत की हर ओर चर्चा
Chandauli Administration News: चंदौली के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में युवा भारती मंच ने नवनियुक्त एसडीएम राजेश कुमार वर्मा का भव्य स्वागत और सम्मान किया. सावन के अवसर पर उन्हें बाबा काशी विश्वनाथ की स्मृति-चिह्न भेंट कर सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गईं. कार्यक्रम में सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्र के कई गणमान्य लोग शामिल रहे.
ADVERTISEMENT

काशी विश्वनाथ की स्मृति के साथ हुआ सम्मान, नए एसडीएम के स्वागत की हर ओर चर्चा
Chandauli Administration News: सावन माह के पावन अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के नवनियुक्त उपजिलाधिकारी (एसडीएम) राजेश कुमार वर्मा का सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठन युवा भारती मंच द्वारा भव्य स्वागत और सम्मान किया गया. इस दौरान उन्हें अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया तथा भगवान बाबा श्री काशी विश्वनाथ की स्मृति-चिह्न भेंट कर उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गईं.
