लेटेस्ट न्यूज़

कोर्ट से बरी होने के बाद आज वृंदावन पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह, गुरु रितेश्वर आनंद महाराज से लिया आशीर्वाद

महिला पहलवानों के यौन शोषण से जुड़े मामले में अदालत से बरी होने के एक दिन बाद पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह मंगलवार को वृंदावन पहुंचे. यहां उन्होंने गुरु रितेश्वर आनंद महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया.

ADVERTISEMENT

Brij Bhushan Sharan Singh In Vrindavan
Brij Bhushan Sharan Singh In Vrindavan
social share
Google CTA

Brij Bhushan Sharan Singh Vrindavan News: महिला पहलवानों के यौन शोषण से जुड़े मामले में अदालत से बरी होने के एक दिन बाद पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह मंगलवार को वृंदावन पहुंचे. यहां उन्होंने गुरु रितेश्वर आनंद महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया. मीडिया से बातचीत में बृजभूषण सिंह ने कोर्ट के फैसले का जिक्र करते हुए कहा कि न्यायपालिका ने सम्मान के साथ उनके खिलाफ लगे सभी आरोपों को खारिज किया है. उन्होंने कहा, 'मैं पहले भी गुरुदेव भगवान के दर्शन करने आया था और अब जजमेंट होने के बाद भी दर्शन करने आया हूं.' बता दें सोमवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सबूतों के अभाव में उन्हें इस मामले में बरी कर दिया था.