लेटेस्ट न्यूज़

स्कूल मर्जर को लेकर यूपी सरकार को मिली हरी झंडी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की ये याचिका

UP School Merger News: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच से सोमवार को राज्य सरकार को बड़ी राहत मिली. स्कूल मर्जर मामले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी सरकार के पक्ष में निर्णय दिया है.

ADVERTISEMENT

इलाहाबाद हाईकोर्ट (file photo)
इलाहाबाद हाईकोर्ट (file photo)
social share
Google CTA

UP School Merger News: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच से सोमवार को राज्य सरकार को बड़ी राहत मिली. आपको बता दें कि अदालत ने सोमवार को उन याचिकाओं को खारिज कर दिया, जिनमें उत्तर प्रदेश सरकार के उस फैसले को चुनौती दी गई थी, जिसके तहत 50 से कम छात्रों वाले प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों को पास के संस्थानों के साथ जोड़ा जा रहा है. न्यायमूर्ति पंकज भाटिया की पीठ ने सोमवार को यह फैसला सुनाया. उन्होंने कहा कि नीतिगत निर्णय में अदालत हस्तक्षेप नहीं करेगी. मालूम हो कि कोर्ट ने शुक्रवार को ही कृष्णा कुमारी और अन्य द्वारा दायर दो अलग-अलग याचिकाओं पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था. इन याचिकाओं में राज्य सरकार के 16 जून के आदेश को रद्द करने की मांग की गई थी।