लेटेस्ट न्यूज़

'एक पेड़ मां के नाम' कैंपेन यूपी में कर रहा कमाल! 9 जुलाई को बनने जा रहा ये विराट रिकॉर्ड

उत्तर प्रदेश में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान ने नया रिकॉर्ड बनाया है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि 9 जुलाई को एक दिन में 37 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे. जानिए पूरी डिटेल.

ADVERTISEMENT

CM Yogi Adityanath
CM Yogi Adityanath
social share
Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान नई ऊंचाइयों को छूने की दिशा में बढ़ चुका है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को इस कैंपेन की सफलता को राज्य की हरित क्रांति का प्रतीक बताया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 जून 2024 को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर इस राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत की, जो अब यूपी में जन आंदोलन का रूप लेता जा रहा है. सीएम योगी ने प्रदेशभर के मेयर, ग्राम प्रधानों, पार्षदों और पंचायत प्रतिनिधियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संवाद कर इस अभियान को जन-भागीदारी से सफल बनाने की अपील की है.