UPTak Baithak Logo

यूपी की ये महिला पुलिसवाली कर देती हैं एनकाउंटर, मुठभेड़ में बदमाश को यूं गोली मारी

महिला पुलिस अफसर और सिपाहियों की इस टीम ने कुशीनगर में एक एनकाउंटर को अंजाम दिया है. इस एनकाउंटर के बारे में यूपी समेत पूरे देश में बात हो रही है.

ADVERTISEMENT

यूपी की ये महिला पुलिसवाली कर देती हैं एनकाउंटर, मुठभेड़ में बदमाश को यूं मार गिराया
यूपी की ये महिला पुलिसवाली कर देती हैं एनकाउंटर, मुठभेड़ में बदमाश को यूं मार गिराया
social share
Google CTA

Kushinagar News: हाथ में पिस्टल, SLR लेकर और बुलेटप्रूफ जैकेट पहनी नजर आ रही यूपी की ये महिला पुलिस अधिकारी और सिपाही चर्चा में हैं. महिला पुलिस अफसर और सिपाहियों की इस टीम ने कुशीनगर में एक एनकाउंटर को अंजाम दिया है. इस एनकाउंटर के बारे में यूपी समेत पूरे देश में बात हो रही है. अक्सर जब एनकाउंटर की तस्वीरें सामने आती हैं, तो पुरुष अफसरों और सिपाहियों की टीम ही नजर आती है. संभवतः ऐसा यूपी में तो पहली बार है जब पुलिस फोर्स की महिला सदस्यों ने कोई एनकाउंटर लीड किया है.