UPTak Baithak Logo

UP के लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत! अगले 3 दिन तक इन इलाकों में खूब होगी बारिश, अलर्ट जारी

UP Weather News: उत्तर प्रदेश में मॉनसून आने के बाद हुई भारी बारिश का सिलसिला पिछले एक हफ्ते से थमा हुआ था. ऐसे में तेज…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP Weather News: उत्तर प्रदेश में मॉनसून आने के बाद हुई भारी बारिश का सिलसिला पिछले एक हफ्ते से थमा हुआ था. ऐसे में तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा था. इसी बीच आज यानी बुधवार को फिर से मौसम में बदलाव आ गया. आपको बता दें कि आज सुबह से ही आसमान पर गहरे काले बादल छाए हुए हैं और कई जगहों पर तेज बारिश भी हो रही है. इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आगामी दिनों के अपना अनुमान जताया है. IMD के मुताबिक, अगले 3 दिनों के लिए पश्चिम से लेकर पूर्वांचल और बुंदेलखंड तक भारी बारिश के साथ ही वज्रपात की आशंका है. साथ ही मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.