UPTak Baithak Logo

दिल्ली-UP बॉर्डर पर खोड़ा में नाले में गिरा बेटा, बचाने के लिए कूद पड़ी ये मां, दोनों नहीं बचे

दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर स्थित खोड़ा इलाके से एक दर्दनाक मामला सामने आया है. आपको बता दें कि यहां एक हादसे में महिला और उसके तीन साल के बेटे की दर्दनाक मौत हो गई.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP News: दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर स्थित खोड़ा इलाके से एक दर्दनाक मामला सामने आया है. आपको बता दें कि यहां एक हादसे में महिला और उसके तीन साल के बेटे की दर्दनाक मौत हो गई. हादसा बुधवार शाम साढ़े सात बजे हुआ, उस वक्त इलाके में तेज बारिश हो रही थी. बताया जा रहा है कि 23 साल की तनुजा और उसका 3 साल का बेटा प्रियांश घर जा रहे थे. जब दोनों खोड़ा कॉलोनी के पास पहुंचे तो वहां बारिश का पानी जमा था, जिसकी वजह से अचानक प्रियांश एक खुले नाले में फिसल गया. पानी इतना ज्यादा था कि कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था.