8 अगस्त 1896 को पैदा हुए और 100 साल से हर कुंभ में हो रहे शामिल! गजब है संत शिवानंद की कहानी
पद्मश्री से सम्मानित योग साधक स्वामी शिवानंद बाबा पिछले 100 साल से हर कुंभ (प्रयागराज, नासिक, उज्जैन, हरिद्वार) में शामिल हो रहे हैं. यह जानकारी उनके शिष्य संजय सर्वजाना ने दी.
ADVERTISEMENT

महाकुंभ का भव्य दृश्य.
Maha Kumbh 2025: पद्मश्री से सम्मानित योग साधक स्वामी शिवानंद बाबा पिछले 100 साल से हर कुंभ (प्रयागराज, नासिक, उज्जैन, हरिद्वार) में शामिल हो रहे हैं. यह जानकारी उनके शिष्य संजय सर्वजाना ने दी. सेक्टर 16 में संगम लोअर मार्ग पर स्थित बाबा के शिविर के बाहर लगे बैनर में छपे उनके आधार कार्ड में उनकी जन्मतिथि आठ अगस्त, 1896 दर्ज है. हर रोज की तरह बृहस्पतिवार को सुबह वह अपने कक्ष में योग ध्यान में लीन थे और उनके शिष्य बाबा के बाहर आने का इंतजार कर रहे थे.