लेटेस्ट न्यूज़

यूपी के लोगों को मिलेगा ₹1.5 लाख तक का कैशलेस इलाज, सरकार ने शुरू की नई योजना

केंद्र सरकार की पीएम राहत योजना के तहत सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को पहले 7 दिनों तक 1.5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिलेगा. योजना में गोल्डन आवर के दौरान तुरंत इलाज, डिजिटल क्लेम सिस्टम, गुड समैरिटन सुरक्षा और हिट एंड रन मामलों में सरकारी भुगतान का प्रावधान है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

PM Rahat Yojana: उत्तर प्रदेश की व्यस्त सड़कों और एक्सप्रेस-वे पर सफर करने वाले करोड़ों मुसाफिरों के लिए राहत भरी खबर है. सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को रोकने और घायलों को तुरंत डॉक्टरी मदद पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ने एक मानवीय योजना शुरू की है.