लेटेस्ट न्यूज़

नवरात्रि पर 26 सितंबर को गोरखनाथ मंदिर में यूपी सीएम योगी करेंगे कलश स्थापना

शिवावतारी एवं नाथपंथ के अधिष्ठाता गुरु गोरखनाथ की साधनास्थली गोरक्षपीठ पारंपरिक शक्तिपूजा के लिए तैयार है. शारदीय नवरात्र की प्रतिपदा सोमवार, 26 सितंबर को गोरखनाथ…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

शिवावतारी एवं नाथपंथ के अधिष्ठाता गुरु गोरखनाथ की साधनास्थली गोरक्षपीठ पारंपरिक शक्तिपूजा के लिए तैयार है. शारदीय नवरात्र की प्रतिपदा सोमवार, 26 सितंबर को गोरखनाथ मंदिर में गोरक्षपीठाधीश्वर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) अपराह्न 5 बजे शक्ति मंदिर में कलश स्थापना करेंगे. इसके साथ ही विशेष अनुष्ठान शुरू हो जाएंगे. नाथपंथी योगी शैव मतावलम्बी हैं, लेकिन गोरक्षपीठ में शिव के साथ शक्ति की आराधना की अद्भुत परंपरा है.