संभल में अब सैयद सालार मेला नहीं मना पाएंगे मुसलमान! परमिशन लेने गए थे तो ASP श्रीशचंद्र ने सुना डाला पर क्यों?
UP News: उत्तर प्रदेश के संभल में महमूद गजनवी के भांजे सैयद सालार मसूद गाजी की याद में लगने वाले नेजा मेले के आयोजन की अनुमति मांगने पहुंचे मेला कमेटी के लोगों को प्रशासन ने अनुमति देने से साफ इनकार कर दिया.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: उत्तर प्रदेश के संभल में महमूद गजनवी के भांजे सैयद सालार मसूद गाजी की याद में लगने वाले नेजा मेले के आयोजन की अनुमति मांगने पहुंचे मेला कमेटी के लोगों को प्रशासन ने अनुमति देने से साफ इनकार कर दिया. संभल कोतवाली में एडिशनल एसपी श्रीशचंद्र ने नेजा मेला कमेटी के लोगों से दो टुक साफ शब्दों में कहा कि सोमनाथ मंदिर सहित हजारों मंदिरों को लूटने वाले और हत्यारे की याद में किसी भी मेले का आयोजन नहीं होगा.
