UPTak Baithak Logo

NHAI ने तय समय से पहले खोल दिया यूपी का ये पुल, आवागमन शुरू होने से 6 जिलों को मिलेगा सीधा फायदा

लखनऊ, बाराबंकी, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा और बलरामपुर को जोड़ने वाला संजय सेतु पुल मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद 8 जून से फिर यातायात के लिए खोल दिया गया है. पुल करीब डेढ़ महीने से बंद था, लेकिन मरम्मत का काम तय समय से पहले पूरा कर लिया गया.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

UP News: लखनऊ और बाराबंकी को बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा और बलरामपुर जैसे महत्वपूर्ण जिलों से जोड़ने वाले संजय सेतु पुल को यातायात के लिए दोबारा खोल दिया गया है. 8 जून 2026 को सुबह करीब 9:30 बजे से इस पुल पर गाड़ियों की आवाजाही फिर से शुरू हो गई है.