UPTak Baithak Logo

Raebareli Police Recruitment Exam: रायबरेली में सिपाही भर्ती परीक्षा का कड़ा पहरा, पहले दिन 1987 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

Raebareli Police Exam News: रायबरेली में यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के पहले दिन प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए. डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. 7,488 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 5,501 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 1,987 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे.

ADVERTISEMENT

 UP Police Constable Exam 2026
UP Police Constable Exam 2026
social share
google news

Raebareli Police Exam News: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर योगी सरकार की 'जीरो टॉलरेंस' नीति का असर धरातल पर दिखने लगा है. सोमवार को परीक्षा के पहले ही दिन रायबरेली में प्रशासन का फुल एक्शन मोड नजर आया. सॉल्वर गैंग के मंसूबों पर पानी फेरने और परीक्षा को पूरी तरह 'नकल विहीन' और पारदर्शी बनाने के लिए खुद जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका और पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने कमान संभाली.