Raebareli News: रायबरेली में दर्दनाक हादसा, मोबाइल चार्जिंग ने छीना घर का इकलौता चिराग
Raebareli Electric Shock Death: एक कटे हुए चार्जर तार ने रायबरेली के एक परिवार की दुनिया उजाड़ दी.मोबाइल चार्ज करते समय करंट लगने से 19 वर्षीय शुभम की मौत हो गई.विकलांग माता-पिता का इकलौता सहारा छिन गया, जबकि भाई-बहन के सिर से सुरक्षा और उम्मीद की छांव हमेशा के लिए उठ गई.
ADVERTISEMENT

Raebareli Mobile Charging Accident
Raebareli Electric Shock Death: खीरों थाना क्षेत्र के चकफेरशाह गाँव के बसावनखेडा मजरे में सोमवार एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया.जब घर के भीतर मोबाइल चार्ज करने गए 19 वर्षीय शुभम की करंट लगने से मौत हो गई.
