Bareilly News: बरेली में प्रसव के बाद महिला की मौत, निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप जांच शुरू, अस्पताल बंद
Bareilly Hospital News: बरेली के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में प्रसव के बाद एक महिला की मौत को लेकर निजी अस्पताल पर लापरवाही के आरोप लगे हैं. मृतका के पति ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है. स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल बंद कर जांच शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT

Bareilly Delivery Death Case
Bareilly Hospital News: बरेली थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में एक निजी अस्पताल पर प्रसव के दौरान लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप लगा है. प्रसूता की मौत के बाद उसके पति ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है.
