Bareilly Woman Death Case: बरेली, संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Bareilly crime news: बरेली के सिधौली गांव में चार बच्चों की मां की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. बरामदे में फंदे से लटका शव मिलने के बाद मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है.
ADVERTISEMENT

Bareilly News
Bareilly crime news:बरेली थाना मीरगंज क्षेत्र के गांव सिधौली में सोमवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई.महिला का शव घर के बरामदे में कुंडे से रस्सी के सहारे लटका मिला. घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला तथा मामले की जांच शुरू कर दी है.
