गोरखपुर, लखनऊ, बनारस और काशीपुर के रेलवे स्टेशन पर आई इस नई सुविधा को आपने चेक किया नहीं?
North Eastern Railway news: पूर्वोत्तर रेलवे ने अपने स्टेशनों पर यात्रियों के लिए एक नई सुविधा शुरू की है. अब यात्रा के दौरान जरूरत पड़ने पर रेल यात्रियों के लिए सस्ते दर पर दवाइयों की उपलब्धता भी सुनिश्चित होगी.
ADVERTISEMENT

Indian Railway Special Trains (File Photo)
North Eastern Railway news: पूर्वोत्तर रेलवे ने अपने स्टेशनों पर यात्रियों के लिए एक नई सुविधा शुरू की है. अब यात्रा के दौरान जरूरत पड़ने पर रेल यात्रियों के लिए सस्ते दर पर दवाइयों की उपलब्धता भी सुनिश्चित होगी. इसके लिए स्टेशनों पर आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा एवं कम दर पर गुणवत्तायुक्त दवाएं उपलब्ध कराने के लिए स्टेशनों के सर्कुलेटिंग क्षेत्रों और कॉन्कोर्स में प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केन्द्र स्थापित किए गए हैं. पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर, लखनऊ जं., बनारस एवं काशीपुर स्टेशनों पर भी प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केन्द्र स्थापित किए गए हैं.