बड़ी मछलियों को बचाने के लिए मेरे भाई को फंसाया... राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपी टिन्नू यादव के भाई का छलका दर्द!
Tinnu Yadav Brother Exclusive: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में मुख्य आरोपी टिन्नू यादव के भाई ने बड़ा दावा किया है. परिवार ने टिन्नू को निर्दोष बताते हुए चंपत राय और अनिल मिश्रा पर जिम्मेदारी से बचने का आरोप लगाया. एसआईटी जांच के बीच मामला और गरमा गया.
ADVERTISEMENT

Tinnu Yadav Brother Exclusive
Tinnu Yadav Brother Exclusive:अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में हर दिन नए और चौंकाने वाले मोड़ सामने आ रहे हैं. इस महाघोटाले की जांच जहां एक तरफ एसआईटी कर रही है, वहीं दूसरी तरफ इस मामले के मुख्य आरोपियों में से एक टिन्नू यादव के सगे भाई दिनेश यादव ने यूपी Tak से खास बातचीत में कई सनसनीखेज दावे किए हैं. दिनेश यादव का आरोप है कि इस पूरे मामले में बड़ी मछलियों को बचाने के लिए उनके भाई टिन्नू यादव को बलि का बकरा बनाया जा रहा है. उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा पर भी सीधे तौर पर पल्ला झाड़ने का आरोप लगाया है.