अपनी ही सरकार से तीखे सवाल पूछने वाले भाजपा MLA बृजभूषण राजपूत की कार में ट्रक ने मारी टक्कर! गुस्से में आए विधायक ने कह डाली ये बात
MLA Brijbhushan Rajput Accident: महोबा में बीजेपी विधायक बृजभूषण राजपूत उर्फ गुड्डू भैया के काफिले को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी. हादसे में गनर, ड्राइवर और गार्ड घायल हुए. विधायक ने इसे संदिग्ध बताते हुए साजिश की आशंका जताई, पुलिस जांच में जुटी है.
ADVERTISEMENT

MLA Brijbhushan Rajput Accidnet
MLA Brijbhushan Rajput Accident: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है. भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर और चरखारी विधानसभा से लगातार दूसरी बार के विधायक बृजभूषण राजपूत उर्फ गुड्डू भैया एक भीषण सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए हैं. एक तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने विधायक के काफिले की स्कॉर्पियो कार को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. इस हादसे में विधायक के सरकारी गनर, प्राइवेट गार्ड और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. वहीं टक्कर के बाद विधायक ने इस हादसे के पीछे गहरी साजिश की आशंका जताई है. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है.