मुरादाबाद: बेडरूम में फंदे से लटकी मिली फैशन डिजाइनर की लाश, एक दिन पहले इंस्टाग्राम पर डाला था ये वीडियो
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद (Moradabad News) के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के राम गंगा विहार कॉलोनी में फैशन डिजाइनर व मॉडल मुस्कान…
ADVERTISEMENT

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद (Moradabad News) के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के राम गंगा विहार कॉलोनी में फैशन डिजाइनर व मॉडल मुस्कान नारंग का शव घर के बेडरूम में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला है. जिसके बाद पुलिस ने सूचना मिलते ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है. मरने से ठीक एक दिन पहले मुस्कान नारंग ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी पोस्ट किया था. जिसको देखकर ऐसा लग रहा है कि उनका आखिरी वीडियो है. लेकिन वीडियो के अंत में मजाक करके उन्होंने सभी को उलझन में ला दिया था.