यूपी में मॉनसून का अजीबोगरीब मिजाज, ललितपुर में रिकॉर्ड तोड़ बारिश, जानें किन जिलों के हाल हैं बेहाल
UP Weather Update: यूपी में मॉनसून 2025 का असमान वितरण- बुंदेलखंड में औसत से 2-3 गुना ज्यादा बारिश, ललितपुर में रिकॉर्ड 603.8 मिमी बारिश. जबकि पूर्वांचल के हाल हैं बेहाल.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update: मॉनसून 2025 के दौरान उत्तर प्रदेश में बारिश का वितरण काफी असमान रहा है. जहां एक ओर बुंदेलखंड और उसके आसपास के जिलों में औसत से दो से तीन गुना अधिक बारिश दर्ज की गई है, वहीं पूर्वांचल के कई जिलों में सामान्य से काफी कम वर्षा हुई है.