लेटेस्ट न्यूज़

UP उपचुनाव LIVE: वोटिंग खत्म होते ही सपा का निर्देश, EVM वाली गाड़ियों का पीछा करो…

UP Byelection: उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा और रामपुर तथा खतौली विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए सोमवार को मतदान संपन्न हो गया. इन उपचुनावों…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP Byelection: उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा और रामपुर तथा खतौली विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए सोमवार को मतदान संपन्न हो गया. इन उपचुनावों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) एवं राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिला. बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कांग्रेस ने इन उपचुनाव में अपने उम्मीदवार नहीं उतारे थे. आपको बता दें कि उपचुनाव का मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ, जो शाम छह बजे तक चला. अब परिणामों की घोषणा आगामी आठ दिसंबर को होगी.