यूपी में इस जगह पेट्रोल पंप पर डीजल की जगह गाड़ियों में डाल दिया गया पानी, शॉकिंग जानकारी सामने आई
maharajganj petrol pump water diesel scam: महराजगंज के पेट्रोल पंप पर डीजल की जगह पानी भरने का सनसनीखेज मामला! विजय फीलिंग स्टेशन पर ग्राहकों की गाड़ियों में मिला पानी, दर्जनों वाहन खराब. सप्लाई विभाग ने शुरू की जांच, जानें पूरा विवाद.
ADVERTISEMENT

maharajganj petrol pump water diesel scam
Maharajganj News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में निचलौल रोड स्थित विजय फीलिंग स्टेशन पर उस समय हंगामा मच गया, जब ग्राहकों की गाड़ियों में डीजल की जगह पानी भरने की शिकायतें सामने आईं. इस घटना के बाद दर्जनों वाहन कुछ ही दूरी पर खराब होकर बंद हो गए जिससे वाहन मालिकों में भारी नाराजगी देखी गई.