माफिया मुख्तार के दो चेहरे! कभी मांगता है जान की भीख तो कभी दे देता है मूछों पर ताव
जब कभी भी उत्तर प्रदेश में माफियाओं की लिस्ट बनाई जाएगी तो वह मुख्तार अंसारी के नाम के बिना अधूरी रहेगी. एक समय ऐसा था जब पूर्वी यूपी में मुख्तार का जलवा हुआ करता.
ADVERTISEMENT

Mukhtar Ansari News: जब कभी भी उत्तर प्रदेश में माफियाओं की लिस्ट बनाई जाएगी तो वह मुख्तार अंसारी के नाम के बिना अधूरी रहेगी. एक समय ऐसा था जब पूर्वी यूपी में मुख्तार का जलवा हुआ करता. उसके एक इशारे पर कानून व्यवस्था इधर से उधर हो जाती थी. मगर बीते कुछ सालों से मुख्तार का ‘साम्राज्य’ हिल गया है. उसका परिवार तितर-बितर हो गया है. वो खुद बांदा जेल में बंद है. पिछले कई बार से मुख्तार सुनवाई के दौरान अपनी जान की भीख मांगता हुआ नजर आया है. उसने कई बार आशंका जताते हुए कहा कि उसकी हत्या करवाई जा सकती है. ऐसे में संदेश यही गया कि माफिया डरा हुआ है. मगर बुधवार को कुछ अलग ही नजारा सामने आया. बता दें कि बाराबंकी की कोर्ट में मुख्तार की वर्चुअल रूप से पेशी हुई. इस दौरान वह ठहाके मार-मार के हंसा और मूछों पर ताव भी देने लगा. खबर में आगे जानिए ऐसा क्या हुआ जिससे मुख्तार इतना खुश हो गया?