लेटेस्ट न्यूज़

कानपुर के शुभम द्विवेदी को पहलगाम में मारने के बाद उनकी पत्नी से क्या बोले आतंकी?

Pahalgam terror attack: कानपुर के शुभम द्विवेदी की आतंकियों ने पहलगाम में हत्या कर दी. पत्नी के सामने मर्डर के बाद आतंकियों ने क्या कहा, जानकर आपकी रूह कांप जाएगी.

ADVERTISEMENT

Shubham Dwivedi Pahalgam attack
Shubham Dwivedi with his wife.
social share
google news

Pahalgam terror attack: घूमने निकले थे सुकून और हमसफर के साथ प्रेम के पल बिताने की तलाश में, लेकिन अब लौटेगा बेजान शरीर. जम्मू-कश्मीर के खूबसूरत पर्यटन स्थल पहलगाम के पास स्थित बैसरन में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में उत्तर प्रदेश के कानपुर निवासी शुभम द्विवेदी की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. हमले की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इस वारदात को 2019 के पुलवामा हमले के बाद घाटी का सबसे बड़ा आतंकी हमला बताया जा रहा है. हमले में अबतक 26 लोगों की जान चली गई है.