लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ से भुवनेश्वर, पुरी-कोणार्क के लिए खास टूर पैकेज लाया IRCTC, देखिए कीमत संग पूरी डिटेल

अब आईआरसीटीसी क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ से भुवनेश्वर, पुरी एवं कोणार्क के लिये 04 रात और 05 दिन का हवाई टूर पैकेज आया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

अगर आपको घूमने-फिरने का शौक है, तो ये खबर आपके लिए खास है. असल में IRCTC लगातार अपनी तरफ से ट्रैवल के शौकीन लोगों के लिए खास टूर पैकेज लेकर आता रहता है. भारत गौरव ट्रेन के माध्यम से देश के अलग-अलग हिस्सों में स्थित पर्यटन और धार्मिक जगहों के टूर पैकेज की जानकारी अक्सर सामने आती रहती है. इसके अलावा हवाई टूर पैकेज भी मिल रहे हैं. अब आईआरसीटीसी क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ से भुवनेश्वर, पुरी एवं कोणार्क के लिये 04 रात और 05 दिन का हवाई टूर पैकेज आया है.यह टूर पैकेज एक दिसंबर 2023 से 5 दिसंबर 2023 के बीच ओपन रहेगा.