यूपी: कहर बनकर गिरी आकाशीय बिजली! तीन दर्जन से ज्यादा लोगों नें गंवाई जान, कई झुलसे
उत्तर प्रदेश में मॉनसून दस्तक दे चुका है. ऐसे में कई जगहों पर बारिश और आकाशीय बिजली का कहर भी देखने को मिल रहा है. बता दें कि यूपी के कई अलग-अलग इलाकों में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हो गई.
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश में मॉनसून दस्तक दे चुका है. ऐसे में कई जगहों पर बारिश और आकाशीय बिजली का कहर भी देखने को मिल रहा है. बता दें कि यूपी के कई अलग-अलग इलाकों में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हो गई.वहीं दर्जनों लोग गंभीर रूप से झुलस गए. आकाशीय बिजली की जमीन में आने से प्रतापगढ़ में सबसे ज्यादा 11 लोगों ने जान गवा दी.वहीं सुल्तानपुर में 7 और चंदौली में 6 लोगों की जान चली गई और एक दर्जन लोग गंभीर रूप से झुलस गए.मैनपुरी में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई. प्रयागराज में भी चार लोगों की आकाशीय बिजली से जुड़ने से मौत की खबर है. इस ग्राउंड रिपोर्ट में जानते हैं कि आकाशीय बिजली ने उत्तर प्रदेश के किन जिलों में कितना कहर ढाया.