लेटेस्ट न्यूज़

फतेहपुर में दबंग युवक ने पुलिसकर्मी को थप्पड़ जड़ा, फाड़ी उसकी वर्दी... पूरे बवाल की ये जानकारी आई सामने 

Fatehpur News: फतेहपुर में एक दबंग युवक ने बीच सड़क पर पुलिसकर्मी को पीटा और उसकी वर्दी फाड़ दी. यह घटना तब हुई जब पुलिस एक शख्स को हो रही मारपीट से बचाने पहुंची थी. वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

ADVERTISEMENT

 तस्वीर में आरोपी युवक
तस्वीर में आरोपी युवक
social share
Google CTA

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से ऐसा मामला सामने आया है जिसमें पुलिस बेबस न अजर आ रही है. बता दें कि यहां एक दबंग युवक ने न सिर्फ एक शख्स की जमकर पिटाई की बल्कि उसे बचाने आई पुलिस पर भी हाथ उठाया. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में दबंग बीच सड़क पर पुलिसकर्मी को थप्पड़ मारते और उसकी वर्दी फाड़ते हुए नजर आ रहा है. इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. यह घटना फतेहपुर के ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे की बताई जा रही है.