लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में गाड़ी का चालान इग्नोर किया तो फंस जाएंगे... इससे जुड़ा नियम और मोहलत बदल गई चेक करिए यहां

UP Traffic Challan News Rules: यूपी में अब चालान का भुगतान समय पर नहीं करने पर 5-10% तक विलंब शुल्क लगेगा. परिवहन विभाग ने WhatsApp चैटबॉट के जरिए नोटिस भेजना शुरू कर दिया है. जानें इस नई व्यवस्था के बारे में.

ADVERTISEMENT

UP Traffic Challan News Rules
UP Traffic Challan News Rules
social share
Google CTA

UP Traffic Challan News Rules: उत्तर प्रदेश में वाहन चालकों के लिए एक नया और बड़ा नियम सामने आया है. अब यूपी में वाहन चालकों को यातायात नियमों का उल्लंघन करने के लिए सिर्फ चालान ही नहीं बल्कि विलंब शुल्क भी भरना पड़ सकता है. परिवहन विभाग ने चालान वसूली की नई व्यवस्था लागू कर दी है. इसके तहत, अगर कोई वाहन मालिक चालान जारी होने के एक महीने के अंदर उसका भुगतान नहीं करता है तो उस पर 5 से 10 प्रतिशत तक का अतिरिक्त विलंब शुल्क लगाया जाएगा. यह नई व्यवस्था 10 अगस्त से प्रभावी हो गई है.