लेटेस्ट न्यूज़

भारत में रहकर पाकिस्तान को सपोर्ट करता हूं...ये पोस्ट डालकर जब पकड़ा गया बागपत का उस्मान तो लगाने लगा ये नारा

Baghpat Pakistan support controversy: बागपत के दोघट थाना क्षेत्र में युवक ने इंस्टाग्राम पर पाकिस्तान के समर्थन में विवादित पोस्ट की. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक को हिरासत में लिया.

ADVERTISEMENT

Usman urf Romeo Raja
Usman urf Romeo Raja
social share
google news

Baghpat News: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में रहने वाले एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के समर्थन में किए गए पोस्ट पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है. यह मामला दोघट थाना क्षेत्र के नंगला कनवाड़ा गांव का है, जहां उस्मान उर्फ रोमियो राजा नाम के युवक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर विवादित पोस्ट डाली थी. बता दें कि युवक ने एक पिस्टल के साथ फोटो डाली और उस पर लिखा, "घमंड तो इस बात का है कि भारत में रहकर पाकिस्तान को सपोर्ट करता हूं." इस पोस्ट के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों में नाराजगी फैल गई और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई.