मोबाइल पर घंटों PUBG खेलने वाला लड़का खुद को मानने लगा कमांडो M-12, करने लगा अजीब बर्ताव, बागपत का मामला हिला देगा
UP News: PUBG (पब्जी गेम) खेलने वालों की भारी संख्या है. मगर उत्तर प्रदेश के बागपत से जो मामला सामने आया है, वह आपको चौंका देगा. यहां एक लड़का घंटों मोबाइल पर पब्जी गेम खेलता था. अब उसका ये हाल हो गया है.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक चौंका देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. यहां जिला अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक किशोर अजीब हरकतें करता हुआ वहां पहुंचा. उसने खुद को "M-12" बताया. उस लड़के का कहना था कि उसे कमांड मिल रही है और फिर उसने वैसा ही बर्ताव करना शुरू कर दिया.