लेटेस्ट न्यूज़

क्यों लिया योगी ने UP के सभी एक्सप्रेस-वे के दोनों तरफ अस्पताल निर्माण का फैसला? 24000 का ये आंकड़ा है वजह

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला लिया है. सीएम योगी ने अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि अब उत्तर प्रदेश के सभी एक्सप्रेस-वे पर उसके दोनों तरफ अस्पतालों का निर्माण करवाया जाएगा.

ADVERTISEMENT

Yogi Adityanath, CM Yogi Adityanath, CM Yogi, Lucknow, UP News, योगी आदित्यनाथ, सीएम योगी, यूपी न्यूज, लखनऊ
Yogi Adityanath
social share
Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला लिया है. सीएम योगी ने अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि अब उत्तर प्रदेश के सभी एक्सप्रेस-वे पर उसके दोनों तरफ अस्पतालों का निर्माण करवाया जाएगा. सीएम योगी ने साफ कहा कि जैसे एक्सप्रेस-वे के दोनों तरफ फूड प्लाजा का निर्माण होता है, ठीक वैसे ही एक्सप्रेस-वे के दोनों साइड अस्पताल भी बनवाएं जाएंगे. बता दें कि सीएम योगी ने सड़क हादसों में हो रही मौतों की संख्या देखकर ये बड़ा और अहम फैसला लिया है.