लेटेस्ट न्यूज़

हाथरस: भोले बाबा के सत्संग की भगदड़ में 121 मरे, FIR से क्या कहानी निकल कर सामने आई?

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिकंदराराऊ क्षेत्र में आयोजित एक सत्संग में मंगलवार को भगदड़ मच गई. इस दौरान हुए हादसे में दम घुटने और कुचले जाने से 121 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए.

ADVERTISEMENT

Hathras Stampede
हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़ में 116 लोगों की मौत.
social share
google news

Hathras Bhole Baba Satsang Stampede FIR Copy: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिकंदराराऊ क्षेत्र में आयोजित एक सत्संग में मंगलवार को भगदड़ मच गई. इस दौरान हुए हादसे में दम घुटने और कुचले जाने से 121 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. भगदड़ उस समय हुई जब लोग जिले के पुलराई गांव में प्रवचनकर्ता बाबा नारायण हरि द्वारा आयोजित ‘सत्संग’ के बाद घर लौट रहे थे। बाबा नारायण हरि को उनके अनुयायी साकार विश्व हरि भोलेबाबा के नाम से भी जानते है. वहीं, इस हादसे को लेकर FIR दर्ज हो गई है. खबर में आगे जानिए FIR कॉपी से कौनसी प्रमुख बातें निकलकर सामने आई हैं.