लेटेस्ट न्यूज़

7 साल से लापता हरदोई का बबलू उसकी पत्नी शीलू को अचानक एक रील में दूसरी औरत संग दिखा! फिर पूरा ट्विस्ट पता चला

हरदोई जिले में सात साल से लापता युवक का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. पत्नी ने आरोप लगाया कि पति ने दहेज के लिए उसे परेशान किया और फिर घर छोड़कर चला गया. अब सोशल मीडिया पर दूसरी महिला के साथ रील बनाते हुए पति की तस्वीरें देखने के बाद पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमें एक युवक जो सात साल से लापता था, अब सोशल मीडिया पर रील बनाते हुए पत्नी के सामने आ गया है. पत्नी का आरोप है कि शादी के बाद उसे दहेज के लिए परेशान किया गया, फिर 2018 में पति घर छोड़कर चला गया. बता दें की अब सोशल मीडिया पर पति की दूसरी महिला के साथ वीडियो और तस्वीरें देखकर पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. इस मामले में पुलिस भी हैरान है और मामले की पूरी जांच शुरू कर दी है.