लेटेस्ट न्यूज़

गाजीपुर में खुशियां बदली मातम में! पूजा कार्यक्रम के समय हाइटेंशन तार की चपेट में आने से 4 की मौत, 3 झुलसे

Ghazipur News: गाजीपुर में पूजा की तैयारी के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आने से चार युवकों की मौत हो गई, तीन गंभीर रूप से झुलसे. घटना से इलाके में शोक की लहर, मुख्यमंत्री ने जताया दुख.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Ghazipur News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां मंगलवार को काशी दास बाबा की पूजा की तैयारी चल रही थी, तभी एक बड़ा हादसा हो गया. श्रद्धा से भरा यह आयोजन मातम में तब बदल गया, जब बांस से झंडा गाड़ते समय 400 केवीए के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलस गए. सभी घायलों को आनन-फानन में मऊ जिले के फातिमा अस्पताल ले जाया गया, जहां अभी तीन लोगों का इलाज जारी है. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है.