लेटेस्ट न्यूज़

रुचिका और शिवम के 10 सालों के लव अफेयर में सरकारी नौकरी बनी विलेन, बिजनौर में लड़की के साथ क्या हुआ?

UP News: 10 मई से रुचिका गायब थी. तभी से उसका कुछ पता नहीं था. 16 मई के दिन उसकी लाश नहर से मिली थी. परिजनों का कहना था कि वह शिवम से मिलने के लिए गई थी. दरअसल शिवम और युवती का साल 2016 से अफेयर था. आगे इस केस में क्या हुआ?

ADVERTISEMENT

Bijnor, Bijnor news, Bijnor crime, Bijnor police, Bijnor crime news, up crime, up crime news, up police, up viral news
UP News
social share
google news

UP News: बिजनौर की रुचिका के साथ क्या हुआ था? ये सवाल पुलिस और उसके परिवार के लिए बना हुआ था. रुचिका की लाश नहर में मिली थी. युवती 10 मई से गायब थी. घर से जाते हुए उसने कहा था कि वह शिवम से मिलने जा रही है और फिर ब्यूटी पार्लर चली जाएगी. मगर उसके बाद से वह कभी घर नहीं लौटी. 16 मई के दिन युवती की लाश मिली. परिवार शिवम पर ही हत्या का आरोप लगा रहा था. बता दें कि अब इस मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है.