लेटेस्ट न्यूज़

गोंडा में बृजभूषण सिंह के 'करीबी' को मारी गई गोली... कौन हैं भूपेंद्र सिंह जिनपर बदमाशों ने किया जानलेवा हमला?

UP News: उत्तर प्रदेश के गोंडा में जिला पंचायत प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह पर देर रात अज्ञात हमलावरों ने गोली चला दी. गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और फिर लखनऊ रेफर किया गया. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस कई टीमों के साथ मामले की जांच में जुटी हुई है.

ADVERTISEMENT

UP News
UP News
social share
google news

Bhupendra Singh Firing Case Gonda: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के परसपुर थाना इलाके में देर रात कुछ अज्ञात लोगों ने जिला पंचायत प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह को गोली मार दी. इस हमले में भूपेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन इसके बाद बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया. भूपेंद्र पर हुए इस हमले के पीछे आपसी रंजिश बताई जा रही है. घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. आपको बता दें कि भूपेंद्र सिंह को पूर्व सांसद बृज भूषण सिंह के करीबी बताया जाता है. फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच के लिए कई टीमों का गठन कर दिया है.