UP Weather Update: वाराणसी से लेकर नोएडा तक, जानें कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने दिया लेटेस्ट अपडेट
UP Weather News: उत्तर प्रदेश में बीते कई दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. अमूमन मई के महीने में चिलचिलाती धूप निकलनी…
ADVERTISEMENT

वाराणसी से लेकर नोएडा तक, जानें कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने दिया लेटेस्ट अपडेट
UP Weather News: उत्तर प्रदेश में बीते कई दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. अमूमन मई के महीने में चिलचिलाती धूप निकलनी शुरू हो जाती है. मगर इस बार ऐसा नहीं है. इस साल बेमौसम बरसात ने सबको हैरान दर दिया है. बेमौसम बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी में भी ठंडी का अहसास हो रहा है. अब इन सबके के बीच यह जानना जरूरी है कि आज यानी 3 मई को सूबे का क्या तापमान रहेगा. अगर आप यूपी के लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, प्रयागराज, वाराणसी, मेरठ, गाजिबाद, बरेली, अलीगढ़ और नोएडा शहर में रहते हैं और आज कहीं जाने की योजना बना रहे हैं तो ऐसे में आप बाहर निकलने से पहले अपने इलाके के मौसम का हाल जान लीजिए.