लेटेस्ट न्यूज़

वन विभाग ने अमेठी के आरिफ को उसके दोस्त सारस से किया दूर, इनकी दोस्ती के चर्चे थे मशहूर

Amethi News: कहते हैं की इंसान ही लोगों के साथ दोस्ती नहीं कर सकता पशु-पक्षी भी बिना स्वार्थ लोगों से दोस्ती निभाते हैं.यूपी के अमेठी…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Amethi News: कहते हैं की इंसान ही लोगों के साथ दोस्ती नहीं कर सकता पशु-पक्षी भी बिना स्वार्थ लोगों से दोस्ती निभाते हैं.यूपी के अमेठी में ऐसी ही जय-वीरु की एक दोस्ती देखने को मिली थी, जहां युवक का कोई इंसान नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश का राजकीय पक्षी सारस दोस्त था. पिछले दिनों ये दोस्ती हर जगह सुर्खियों में छाई हुई थी, हर किसी के जुबान पर बस इसी दोस्ती के चर्चे थे. वहीं अब ये जय-वीरु की दोस्ती टूट गई है.

टूट गई ‘जय-वीरू’ की दोस्ती

बता दें कि वन विभाग, उस सारस पक्षी को अपने साथ ले गई है. समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने इस मामले का एक वीडियो ट्वीट कर इसकी आलोचना की. सपा प्रमुख ने अपने ट्वीट में कहा, “वन विभाग की टीम उप्र के राजकीय पक्षी सारस को तो स्वतंत्र करने के नाम पर उसकी सेवा करनेवाले से दूर ले गयी, देखना ये है कि राष्ट्रीय पक्षी मोर को दाना खिलाने वालों से स्वतंत्र करने के लिए क्या कार्रवाई की जाती है.”

इनकी दोस्ती के चर्चे थे मशहूर

बता दें कि अमेठी के विकासखंड के मंडका गांव के रहने वाले 30 वर्षीय आरिफ के साथ उत्तर प्रदेश का राष्ट्रीय पक्षी सारस दोस्त बनकर रहता था. साल 2022 के अगस्त माह में इस पक्षी से आरिफ की मुलाकात उस समय हुई जब यह अच्छी जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा था. आरिफ ने इस पक्षी की जान बचाकर पक्षी के मन में अपने प्रति अनोखा प्रेम जागृत कर दिया और करीब 1 वर्ष से राष्ट्रीय पक्षी सारस के आरिफ और उनके परिवार के साथ ही रह रहा था. सारस पक्षी ने आरिफ के साथ अपना रिश्ता बना लिया था. स्थानीय लोग भी आरिफ और सारस की दोस्ती की मिसाल भी देते थे.