कुशीनगर के 22 साल के कैप्टन अमन सिंह कश्मीर में हुए शहीद, 6 महीने पहले ही सेकेंड लेफ्टिनेंट से कैप्टन बने थे
UP News: यूपी के कुशीनगर के रहने वाले 22 साल के कैप्टन अमन सिंह की कश्मीर में शहादत हुई है. कश्मीर के बारामुला में उनकी पहली तैनाती थी. जवान की शहादत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: कश्मीर के बारामुला में तैनात 22 साल के सेना में कैप्टन अमन सिंह 6 महीने पहले ही सेकेंड लेफ्टिनेंट से कैप्टन बने थे. कुशीनगर के हाटा की वीर अब्दुल हमीद नगर में रहने वाले उनके परिवार में खुशी की लहर थी. क्षेत्र में सभी कैप्टन अमन सिंह पर गर्व करते थे. मगर आज पूरे क्षेत्र में गम का माहौल है. दरअसल कैप्टन अमन सिंह बारामुला में अपनी तैनाती के दौरान शहीद हो गए हैं. अपनी पहली तैनाती के दौरान ही कैप्टन अमन सिंह की मौत हो गई है.