मुख्तार की कब्र की मिट्टी पर हुआ अफजाल-DM आर्यका अखौरी के बीच भयंकर विवाद, अब डिंपल ये बोलीं
मुख्तार अंसारी की कब्र पर मिट्टी को लेकर हुआ बीते शनिवार गाजीपुर डीएम आर्यका अखौरी और मुख्तार के भाई अफजाल के बीच भयंकर विवाद हुआ था. अब इस विवाद पर अखिलेश यादव के बाद उनकी पत्नी डिंपल यादव का भी बयान सामने आया है.
ADVERTISEMENT

अफजाल अंसारी और गाजीपुर डीएम के बीच हुए विवाद पर अब डिंपल यादव का बयान सामने आया है.
Mukhtar Ansari: बीते शनिवार जब मुख्तार अंसारी को सुपुर्द ए खाक किया जा रहा था, उस दौरान गाजीपुर डीएम आर्यका अखौरी और मुख्तार के भाई सांसद अफजाल अंसारी के बीच जोरदार और तीखी झड़प हुई थी. इस दौरान गाजीपुर डीएम और अफजाल एक-दूसरे के साथ खूब बहस करते नजर आए थे. ये पूरा विवाद मुख्तार अंसारी की कब्र पर मिट्टी डालने को लेकर हुआ था.