लेटेस्ट न्यूज़

मुख्तार की कब्र की मिट्टी को लेकर भिड़े थे अफजाल-DM आर्यका अखौरी, अखिलेश का भी आया रिएक्शन

मुख्तार की कब्र की मिट्टी को लेकर गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी और डीएम आर्यका अखौरी के बीच काफी बहस हुई थी. अब इस पूरे मामले पर सपा चीफ अखिलेश यादव का भी बयान सामने आया है.

ADVERTISEMENT

Mukhtar Ansari Akhilesh Yadav
मुख्तार की कब्र की मिट्टी को लेकर अफजाल और गाजीपुर डीएम आर्यका अखौरी के बीच विवाद पर अब अखिलेश का बयान सामने आया है.
social share
Google CTA

Mukhtar Ansari: मुख्तार अंसारी को सुपुर्द ए खाक किए जाने के दौरान मुख्तार अंसारी के भाई-गाजीपुर से सांसद अफजाल अंसारी और गाजीपुर की जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के बीच जमकर तीखी झड़प हो गई थी. दोनों के बीच मुख्तार के कब्र पर मिट्टी दिए जाने को लेकर खूब तूतू-मैंमैं हुई थी. इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी. अब इस मामले में समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बयान सामने आया है.