लेटेस्ट न्यूज़

एल्विश यादव के घर लटका मिला ताला, केस दर्ज होने के बाद पड़ोसियों ने यूट्यूबर को लेकर ये कहा

हमारी टीम यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पहुंची. मगर एल्विश के घर में ताला लगा हुआ था. बता दें कि कल यानी बीते शुक्रवार को एल्विश की माता वहां मौजूद थी. अभी एल्विश कहां हैं? इसकी जानकारी नहीं है.

ADVERTISEMENT

एल्विश यादव के घर लटका मिला ताला, केस दर्ज होने के बाद पड़ोसियों ने यूट्यूबर को लेकर ये कहा
एल्विश यादव के घर लटका मिला ताला, केस दर्ज होने के बाद पड़ोसियों ने यूट्यूबर को लेकर ये कहा
social share
google news

Elvish Yadav: फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav News) इन दिनों विवादों को लेकर चर्चाओं में हैं. दरअसल नोएडा पुलिस ने सांपों के जहर की सप्लाई करने वाले एक गैंग का खुलासा किया है. पुलिस के मुताबिक, गैंग में शामिल लोगों ने बताया है कि वह एल्विश यादव की रेव पार्टियों में भी सांपों के जहर की सप्लाई किय करते थे. इसी के साथ आरोप है कि एल्विश यादव की रेव पार्टियों में विदेशी लड़कियां भी बुलाई जाती थी. बता दें कि पुलिस ने एल्विश यादव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.अब पुलिस एल्विश यादव की तलाश कर रही है.