यूपी के लड़के ने चार साल में खड़ी कर दी 600 करोड़ की कंपनी, 22 साल की उम्र में शुरू किया था ये बिजनेस
सागर गुप्ता की जिसने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद हर आम युवा के तरह जॉब ना करके अपने पिता का बिजनेस संभालने का निर्णय लिया और चार सालों में ही 600 करोड़ की कंपनी खड़ी कर दी.
ADVERTISEMENT

Sagar Gupta
Success story of Noida's Sagar Gupta: हर व्यक्ति अपने जीवन में सफल बनना चाहता है. हर कोई अच्छी नौकरी या व्यापार करना चाहता है. मगर कुछ ही लोग अपने सपनों को पूरा कर पाते हैं. मगर आज हम आपको एक ऐसे युवा की खबर बताने जा रहे हैं, जिसने अपने पिता के बिजनेस को बुलंदियों पर पहुंचा दिया. हम बात कर रहे हैं दिल्ली के रहने वाले सागर गुप्ता की. सागर गुप्ता ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद हर आम युवा के तरह नौकरी नहीं की. बल्कि उन्होंने अपने पिता का बिजनेस संभालने का फैसला किया. इसके बाद उन्होंने चार सालों में ही 600 करोड़ की कंपनी खड़ी कर दी. यह कहानी बताती है कि देश के युवा भी देश-दुनिया में झंडे गाड़ने के लिए तैयार हैं और व्यापार में खूब आगे बढ़ रहे हैं.