लेटेस्ट न्यूज़

देवरिया हत्याकांड: क्या प्रेम यादव के घर पर अब चलेगा बुल्डोजर? इलाहाबाद HC ने दिया ये बड़ा आदेश

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मृतक पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव के घर पर बुल्डोजर चलाए जाने के सरकारी आदेश पर रोक लगा दी है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में आधा दर्जन हत्याओं से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मौत के घाट उतारे गए पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव के घर पर बुल्डोजर चलाए जाने के सरकारी आदेश पर रोक लगा दी है. हाई कोर्ट ने तहसीलदार के ध्वस्तीकरण आदेश पर रोक लगाई है. बता दें कि घटना के बाद तहसीलदार ने 11 अक्टूबर को ध्वस्तीकरण का आदेश जारी किया था.