लेटेस्ट न्यूज़

दिल्ली-मेरठ के बाद अब उत्तराखंड तक दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, इन शहरों को मिलेगा फायदा

दिल्ली-मेरठ नमो भारत का विस्तार अब उत्तराखंड तक होने जा रहा है. प्रस्तावित योजना के तहत यह हाई-स्पीड ट्रेन मेरठ, मुजफ्फरनगर, रुड़की और हरिद्वार होते हुए ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला तक पहुंचेगी.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

दिल्ली-मेरठ रूट पर चलने वाली नमो भारत का अब विस्तार होने जा रहा है. ट्रेन अब उत्तर प्रदेश के मेरठ से आगे बढ़कर उत्तराखंड के ऋषिकेश तक जाएगी. इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार, उत्तराखंड सरकार और नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (NCRTC) के बीच सहमति बन गई है.