पिता प्रतीक यादव को बेजान देख बेसुध हुईं बेटी प्रथमा-पद्मजा! दोनों बच्चियों की ये तस्वीर हुई वायरल
लखनऊ के बैकुंठ धाम में प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार. पिता को खोने के गम में डूबी प्रतिमा और पद्मजा की भावुक तस्वीरों ने सबका कलेजा चीर दिया. अखिलेश यादव और सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि.
ADVERTISEMENT

Prateek Yadav Death News
Prateek Yadav Death News: मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव अब इस दुनिया में नहीं रहे और आज उन्हें अंतिम विदाई दी जा रही है. लखनऊ के भैंसा कुंड (बैकुंठ धाम) में उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें वायरल हो रही हैं जो किसी का भी कलेजा चीर दें. ये तस्वीरें प्रतीक की उन लाडलियों की हैं, जिनके साथ उनका बॉन्ड शब्दों से परे था.