पति प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर के सामने रातभर ऐसा रहा अपर्णा यादव का हाल, कष्ट में बीता समय
Prateek Yadav Death News: समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के बेटे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव के निधन के बाद पूरे प्रदेश में शोक का माहौल है.
ADVERTISEMENT

Prateek Yadav Death News: समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के बेटे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव के निधन के बाद पूरे प्रदेश में शोक का माहौल है. इस बीच उनकी पत्नी और बीजेपी नेता अपर्णा यादव ने पहली बार सार्वजनिक बयान जारी किया है. अपर्णा यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर प्रतीक यादव के अंतिम संस्कार की जानकारी साझा की. जानकारी के मुताबिक लखनऊ लौटने के बाद अपर्णा यादव पूरी रात अपने पति प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर के पास बैठी रहीं. उनके लिए यह रात बेहद भारी और गमगीन रही. इस दौरान उनकी दोनों बेटियां भी उनके साथ मौजूद रहीं. अपर्णा यादव ने देर रात करीब 11:30 बजे लिखा, 'अत्यंत दुख के साथ सूचित किया जाता है कि पद्म विभूषण पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी के सुपुत्र एवं सभी के प्रिय प्रतीक यादव जी का अंतिम संस्कार कल प्रातः 11:00 बजे बैकुंठ धाम में संपन्न होगा. इस दुखद घड़ी में आप सभी की गरिमामय उपस्थिति प्रार्थनीय है.' बताया जा रहा है कि प्रतीक यादव के निधन के समय अपर्णा यादव लखनऊ में मौजूद नहीं थीं. वह बाहर गई हुई थीं, लेकिन घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत फ्लाइट से लखनऊ लौट आईं.