लेटेस्ट न्यूज़

Ballia Buffalo Grazing Dispute: बलिया में भैंस चराने को लेकर खूनी बवाल, मारपीट के बाद 65 वर्षीय महिला की मौत से गांव में हड़कंप

Ballia buffalo dispute: बलिया के कैथीकला गांव में खेत में भैंस चराने को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई. मारपीट के तनाव के बीच मुन्ना राजभर की 65 वर्षीय मां भगवती देवी ने दम तोड़ दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है.

ADVERTISEMENT

Ballia News
Ballia News
social share
google news

Ballia buffalo dispute: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रसड़ा थाना क्षेत्र के कैथीकला गांव में भैंस चराने को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया. दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना के बाद एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. वहीं सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है.